उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

अपराधियों पर बहादराबाद पुलिस का हंटर: पुलिस ने 10 बादमाशों की खोली हिस्ट्रीशीट, लूट से लेकर गोकशी तक के आरोप

अब हर महीने थाने में लगानी पड़ेगी हाजिरी...(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद पुलिस ने कुख्यात अपराधियों पर नकेल कसने के लिए 10 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है।

इन पर जिले के विभिन्न थानों में संगीन अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अपराधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए थानों में दर्ज गोकशी, लूट, चोरी और डकैती आदि के मामलों में संलिप्त इन बदमाशों पर प्रभावी कार्रवाई की गई है। जिसके चलते हुए बदमाशों में हड़कंप मच गया हैं।

Ssp हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देश पर अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बहादराबाद ने कुख्यात बदमाश पर कड़ा एक्शन लिया हैं।

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए 10 कुख्यात के खिलाफ हिस्ट्रीशीटर की कार्यवाही की हैं। हिस्ट्रीशीट खुलने के बाद ये आदतन बदमाश अब पुलिस के रडार पर रहेंगे।

इन सभी आदतन अपराधियों के खिलाफ विभिन्न थानों में गौकशी, लड़ाई झगड़ा,बलवा शांति व्यवस्था भंग करने, जानलेवा हमला, धोखाधड़ी, नशे की तस्करी और जमीनों पर कब्जे जैसे कई गंभीर किस्म के केस दर्ज हैं।

सांकेतिक फोटो

अब पुलिस इन पर कड़ी निगरानी रखेगी। आरोप हैं कि ये सभी क्रिमीनल आए दिन कोई न कोई वारदात करते रहते हैं. इसके कारण इनके खिलाफ केसेज की लंबी फेहरिस्त है।

ये अपराधी मामूली बात पर भी कोई अपराध करने से नहीं चूकते हैं। पुलिस की कार्यवाही से बदमाशों में हड़कंप मचा हुआ हैं।

इन बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीटर…..

  1. सरफराज पुत्र जुल्फकार निवासी शेखपुरी थाना बहादराबाद हरिद्वार
  2. नफीस उर्फ रद्दी पुत्र पीरू निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार
  3. वरीश पुत्र पीरू निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार
  4. शाहरूख पुत्र जाहिद निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार
  5. शाहिद उर्फ बीवा पुत्र शकूर निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार
  6. अनीश पुत्र पीरू निवासी बढेडी राजपुतान निवासी बढेडी राजपुतान थाना बहादराबाद हरिद्वार
  7. नफीस उर्फ तीतर पुत्र नसीम उर्फ भैरा निवासी ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार
  8. शहजाद पुत्र नबाव निवासी ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार
  9. कुर्बान पुत्र मुज्जफर निवासी ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार
  10. परवश पुत्र शहीद निवासी ग्राम मरगूबपुर थाना बहादराबाद हरिद्वार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!