
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी-बहादराबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की अस्पताल पहुंचने से पहले ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि खून से लथपथ बाइक सवार सड़क किनारे पड़ा हुआ था, स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तत्काल घायल शख्स को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे डेड करार दिया. फिलहाल, कलियर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
दरअसल, कलियर थाना पुलिस को एक सूचना मिली थी कि धनौरी-बहादराबाद मार्ग पर एक बाइक सवार घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ है। उसके सिर पर गहरी चोट है।
साथ ही उसके घाव से काफी खून बह रहा है. उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे पड़ी हुई है. इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को 108 के माध्यम से उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां पर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक बाइक सवार की पहचान सावन पुत्र राजेश नागल पलुनी के रूप में हुई हैं। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उसे कोई अज्ञात वाहन टक्कर मारकर गया होगा। वही बताया जा रहा है कि बाइक सवार की इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर आईडी हैं, वह बाइक राइडर हैं। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि सूचना परिजनों को दे दी गई है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



