उत्तराखंडक्राइम

आईजी की कार हुई हादसे का शिकार:टक्कर लगने से दोनों कारें हुई क्षतिग्रस्त, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) थाना ऋषिकेश क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कम्प मच गया। जब आईजी अनंत कुमार ताकवाले की कार हादसे का शिकार हो गई। कार की टक्कर से आईजी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।

एक्सीडेंट

बताया जा रहा है, दूसरे गाड़ी चालक को नींद की झपकी आने के बाद आई थी, जिसमें दोनों कारे आपस में टकरा गई। फिलहाल पुलिस ने गाडी चालक को हिरासत में लिया हुआ हैं। गाड़ी की टक्कर लगने से गनीमत रही कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को नरेंद्रनगर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्रशिक्षु उपाधीक्षकों का दीक्षांत समारोह था, समारोह में शामिल होने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले भी पहुंचे थे। वापस देहरादून लौटते समय सात मोड़ के पास आईजी की कार को विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी।

Oplus_16908288

इससे आईजी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। आईजी की कार दुर्घटनाग्रस्त होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग कार सवार लोगों का हाल जानने दौड़ पड़े। इसी दौरान आईजी के गनर द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

फाइल फोटो

सूचना मिलते ही थाना ऋषिकेश पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि गाड़ी की टक्कर लगने से आईजी समेत किसी को चोट नहीं आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाडी और उसके चालक को हिरासत में लिया हुआ हैं। वही पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुटी हुई हैं।

फाइल फोटो

सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि देहरादून की ओर से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी। जिससे वह अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और आईजी की कार से टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों कारें काफी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस आईजी की कार को रानीपोखरी थाने ले गई है। जबकि दूसरी को कोतवाली ऋषिकेश में लाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!