
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के नगर पंचायत इमलीखेड़ा में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे संत-महात्माओं ने साफ कहा- युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज यदि संगठित और सशक्त रहेगा तो वह संपूर्ण विश्व को एकता और मानवता का मार्ग दिखा सकेगा। 
आपको बताते चलें, कि नगर पंचायत इमलीखेड़ा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन में समाज को सकारात्मक दिशा देने और सामाजिक समरसता के लिए संगठित रहने का संदेश दिया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को संगठित करना और नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति व परंपराओं से जोड़ना रहा।
सम्मेलन में संत-महात्माओं के साथ-साथ राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, भाजपा नेता जयभगवान सैनी, मुनिश सैनी,इमलीखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी, राजबाला सैनी, रोमा सैनी समेत अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों शामिल हुए।
वही राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, जयभगवान सैनी और रोमा सैनी ने संतो को भारत माता की तस्वीर सौंपकर शताब्दी वर्ष पूरा होने पर ख़ुशी जाहिर की। वही सम्मेलन में पहुंचने से पहले श्रद्धालुओं स्वयंसेवक ढोल-नगाड़ों पर जमकर थिरके। और हर्षोल्लास के साथ शताब्दी वर्ष मनाया।
इस दौरान “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता और एकता का मजबूत आधार तैयार करते हैं। वक्ताओं ने समाज में एकता बनाए रखने और देश के सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। सम्मेलन में क्षेत्रभर से आए श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।



