उत्तराखंडहरिद्वार

विष्णु घाट चौराहे पर धमाके से दहली धर्मनगरी: मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

होटल के अंदर फंसी थी कई जिंदगियां

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार के सबसे व्यस्त विष्णु घाट चौराहे पर सोमवार देर रात ऐसा मंजर देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। बताया जा रहा है कि तीन खाने-पीने की दुकानों से अचानक उठीं आग की लपटों ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। चारों ओर धुआं ही धुआं और लोगों की चीख-पुकार से माहौल थर्रा उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग भड़कने के तुरंत बाद एक गैस सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज इतनी भीषण थी कि आसपास के कई लोग नींद से घबराकर बाहर निकल आए। विस्फोट के साथ ही आग ने रौद्र रूप ले लिया और लपटें दूसरी मंजिल तक जा पहुंचीं। सामने स्थित दो होटल भी आग की चपेट में आ गए, जिससे वहां ठहरे यात्रियों में भगदड़ मच गई।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और जान की परवाह किए बिना आग के बीच घुसकर चार भरे हुए गैस सिलिंडरों को बाहर निकाला। यदि ये सिलिंडर भी फट जाते, तो तबाही का अंदाजा लगाना मुश्किल था, करीब कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग ने दुकानों और होटलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। धर्मनगरी के दिल में आधी रात को मचे इस आग के तांडव ने सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!