
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश के जनसमर्थन में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के डालूवाला गांव में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। ग्रामीणों ने पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
और उनके समर्थकों ने जोरदार नारों के बीच उनका अभिनंदन किया। इसके साथ जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर अपने लोकप्रिय नेता के प्रति विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।
ज्वालापुर विधानसभा सीट पर सुबोध राकेश की पकड़ लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है। स्थानीय स्तर पर उनकी सक्रियता और जनसंपर्क अभियान ने उन्हें दावेदारों की सूची में अब तक पहले नंबर पर बनाए रखा है।
क्षेत्र की जनता उन्हें एक ऐसे जननेता के रूप में देखती है, जो हर वर्ग की समस्याओं को गंभीरता से सुनते और उनके समाधान के लिए प्रयासरत रहते हैं। सुबोध राकेश लगातार विधानसभा के गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं।
वे ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याओं की जानकारी लेते हैं। इसकी कड़ी में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के डालूवाला गांव में भारत आश्रम के स्वामी प्रवीण पूरी, महाआनंद मई और प्रधान सेठपाल समेत अन्य जनप्रतिनिधियो ने आश्रम में भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत और आशीर्वाद दिया।
ग्रामीणों ने विश्वास दिलाया कि आगामी चुनाव में सुबोध राकेश के समर्थन में वोट करेंगे उन्होंने कहा कि वे केवल चुनावी समय में नहीं, बल्कि हमेशा क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने कहा कि ज्वालापुर की जनता का स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उनके स्वागत समारोह ने यह स्पष्ट संकेत दिया है कि ज्वालापुर में उनका जनाधार मजबूत है।
उन्होंने कहा कि गांव के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए आगामी चुनाव में समर्थन का वादा किया हैं। इस दौरान पूर्व प्रधान ओमपाल, उप प्रधान हरनेक सिंह, रवींद्र कुमार, उधम सिंह, भूपेंद्र सिंह, रोमित,सोहन सिंह,मुकेश, दीपक, गुज्जर, गुरुप्रीत, अशोक,सोनू, ललित, ऋतिक समेत अन्य सैकड़ों समर्थक और ग्रामीण मौजूद रहे



