उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शूटिंग बॉल में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित 

रुड़की के दो खिलाड़ियों ने किया था नाम रोशन...(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में देश का नाम रोशन करने वाले सूरज चौधरी एवं नवनीत कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

सीएम धामी ने शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों को पटका पहनाकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वही उन्होंने निरंतर अभ्यास करने की सलाह भी दी।

बताते चले कि 1 से 3 फरवरी 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में लगभग 15 देशों की टीमों ने भाग लिया था।

इस प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड से दो खिलाड़ियों सूरज चौधरी एवं नवनीत कुमार का भारतीय टीम में चयन हुआ, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात रही। दोनों खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री धामी ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि “मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही खिलाड़ी की सबसे बड़ी पूंजी है। आप जैसे युवा पूरे उत्तराखंड के रोल मॉडल हैं आप खेलेंगे तो आने वाली पीढ़ियाँ भी मैदान की ओर प्रेरित होंगी।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई खेल नीति खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएँ और रोजगार के अवसर देने के लिए बनाई गई है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी बिना किसी चिंता के केवल अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर सकें। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे और मोबाइल की लत से दूर रहकर खेलों को अपनाने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर चंचल चौधरी तथा टीम की कोच मधु चौहान भी मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!