उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

18 किलोमीटर का सफ़र तय कर जंगल में कर रहे थे गोकशी: पुलिस ने कलियर के शातिर दो गौ तस्करों को किया गिरफ्तार,अंधेरे का फायदा उठाकर अन्य फरार…(पढ़िए खबर)

पुलिस ने भेजा जेल

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रमजान के पाक महीने में भी शातिर गौ तस्कर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। देर रात मंगलौर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी के दौरान गौमांस के साथ दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस ने उनके कब्जे से गौमांस समेत अन्य उपकरण बरामद किए हैं। गौतस्कर कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव से पीरपुरा के जंगल में गौतस्करी करने पहुंचे थे, पुलिस ने गिरफ्तार में आए आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया हैं। वही पुलिस गौतस्करों अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

ssp हरिद्वार नवनीत सिंह

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के दिशा-निर्देश पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया हुआ हैं।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

वही उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह भी अपनी टीम के साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।

नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज

इसी कड़ी में नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली कि पीरपुरा गांव के जंगलों में गौकशी की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दो गौतस्करों को मौके से दबोच लिया।

जबकि गौतस्करों के अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गौतस्करों के कब्जे से गौमांस और अन्य कटान के उपकरण बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम कुर्बान और आशु निवासी मुकर्रबपुर थाना पिरान कलियर बताया।

पुलिस ने गिरफ्त में आए आरोपियो को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। इस दौरान पुलिस टीम में नारसन चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल तेजपाल, होमगार्ड रमेश, रामलाल, PRD इशम सिंह शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!