उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

शादी की खुशियां मातम में बदली: अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे गहरे खड्डे में पलटी, एक की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल 

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रूड़की में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी है।

घटना में एक युवक की मौत हुई है। जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा हैं कि कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य है। रुड़की से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना लंढौरा स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई है। जहां रुड़की से लक्सर लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो सड़क किनारे गहरे खड्डे में पलट गई। इस दौरान कार में 6 लोग सवार थे।

मृतक का फाइल फोटो

घटना में एक युवक की मौत हुई है। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर घायल हुए है। बताया गया कि पूरा परिवार रुड़की में एक शादी समारोह में शामिल होकर देर रात घर वापिस लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हुई है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शैलभ वर्मा पुत्र संजय वर्मा निवासी लक्सर के रूप में हुई है।

जबकि शैलभ वर्मा की पत्नी,दो बच्चों और दो अन्य परिजन गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!