उत्तराखंडदेश-विदेशरुड़कीहरिद्वार

रमजान मुबारक 2026 का पहला जुम्मा: मस्जिदों में उमड़ी रोजेदारों की भीड़, रोजेदारों ने हाथ उठाकर मांगी दुआएं 

रोजेदारों ने हाथ उठाकर मांगी दुआएं 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रमजान का पवित्र माह चल रहा है। इस महीने शहर से लेकर देहात तक घरों और मस्जिदों में अलग ही रौनक दिखाई देती है।

लेकिन शुक्रवार को जुम्मे की नमाज में यह रौनक और ज्यादा बढ़ जाती है। रोजेदारों और नमाजियों की संख्या इस महीने के खास दिन पर नजारा देखने लायक होता है।

कुरान की तिलावत और तस्बीह पढ़ने के लिए पहुंचे लोग: महीने का पहला जुम्मा यानि शुक्रवार को भारी तादाद में लोगों ने रोजा रखा. वैसे तो रमजान महीने का हर रोजा हर मुसलमान को रखना आवश्यक है. लेकिन जुम्मे का रोजा बड़ी तादाद में रखने का अलग ही महत्व होता है।

इसलिए आज मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ छोटे बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों ने भी रोजा रखा। रमजान माह का आज दूसरा दिन है। रमजान मुबारक महीने का यह पहला जुम्मा था, लोग सुबह से ही जुम्मे की नमाज अदा करने के लिए जामा मस्जिदों में आकर कुरान की तिलावत और तस्बीह पढ़ने लगे।

एक साथ सैकड़ों हाथ दुआ के लिए उठे: मस्जिद में जुम्मे की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने अपने परिवार के साथ पूरी दुनिया के लिए खैर के अलावा रहमत की बारिश करने और अपने मुल्क की तरक्की, अमन, शांति के लिए दुआ मांगी।

जुम्मे की नमाज में नए और साफ कपड़ों के अलावा तरह-तरह खुशबू के इत्र लगाकर रोजेदार नमाज अता करने पहुंचे थे. एक साथ सैकड़ों हाथ दुआ के लिए उठे तो नजारा देखने लायक था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!