उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली: कल हुईं थी अस्पताल से छुट्टी, आज उठाया खौफनाक कदम, मृतक काफी समय से किडनी की बीमारी से था ग्रस्त

मानसिक तनाव के चलते हुआ कदम, पुलिस छानबीन में जुटी

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से बृहस्पतिवार को सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक किडनी की बीमारी से ग्रस्त दौरान एक व्यक्ति ने खुद लाइसेंस पिस्टल से गोली मार ली। बताया जा रहा है कि कल ही वह डिस्चार्ज होकर घर पर आया था, फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी में जुटी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के आकाशदीप कॉलोनी में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां राजेश प्रजापति नामक युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

फाइल फोटो

घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि मृतक राकेश प्रजापति कल ही अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने घर आया था और वह किडनी की बीमारी से ग्रस्त था।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले मेंआवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस हर पहलू से घटना की जांच कर रही है।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!