उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

गांजे की खेप के साथ “गोविंदा” गिरफ्तार: एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में बहादराबाद पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता…(देखिए वीडियो)

नशा तस्करों की रीढ़ तोड़ने में लगी पुलिस

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड पुलिस ने इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रखा है। इसी क्रम में हरिद्वार जिले की बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

फाइल फोटो

पुलिस ने साढ़े 21 किलो गांजे के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुप बताई जा रहा है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज उसको कोर्ट के समक्ष पेश किया हैं। वही पुलिस फरार दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी हुई हैं।

हरिद्वार कप्तान नवनीत सिंह

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के दिशा-निर्देश पर ड्रग फ्री मिशन को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में मंगलवार की देर शाम चेकिंग/गस्त के दौरान पुलिस क्षेत्र में सक्रिय थी।

(फाइल फोटो)

तभी पुलिस को दो संदिग्ध व्यक्ति नहर किनारे सफेद रंग का कट्टा लेकर खड़े दिखाई दिए। जैसे ही पुलिस टीम आगे की ओर बढ़ी तो पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे। जिसमें से एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जबकि दूसरा को पुलिस ने जाल बिछाते हुए पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम गोविंदा निवासी हरिपुर कलां बताया। तलाशी के दौरान कट्टे से साढ़े 21 किलो गांजा मिला। पूछताछ के दौरान आरोपित तस्कर ने कई खुलासे किए हैं।

बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह

बहादराबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बरामद गांजे की बाजार में लाखों रुपए आंकी गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की गई है।

फाइल फोटो

उन्होंने आगे बताया कि पुलिस टीम अवैध नशे के काले कारोबार पर लगातार निगरानी रख रही है। इस तरह की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आने वाले दिनों में नशे के सौदागरों पर और बड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि बहादराबाद क्षेत्र को नशा मुक्त बनाया जा सके।इस दौरान पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद विजय सिंह,वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन विष्ट, उप निरीक्षक करम सिंह,कांस्टेबल शाह आलम,कांस्टेबल मुकेश राणा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!