उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशरुड़कीवीडियोहरिद्वार

एक ही रात में दो एक्सीडेंट: कांवड़ पटरी मार्ग पर टैक्टर-ट्राली-बोलेरो कार की जोरदार भिड़ंत 

कार के उड़े परखच्चे, चालक गंभीर रूप से घायल...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कांवड़ पटरी मार्ग पर मेहवड कलां और रुड़की के बीच टैक्टर-ट्राली-बोलेरो कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार चालक को गंभीर चोटे आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

एक्सीडेंट

वही गनीमत रही कि कार में सवार अन्य दो युवकों को हल्की चोटे आई। पुलिस ने मौके से वाहनों को कब्जे में ले लिया हैं। मामला सिविल लाइन कोतवाली का हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, जुल्फिकार निवासी मुकर्रबपुर उम्र 25 वर्ष थाना पिरान कलियर बोलेरो कार से अपने अन्य दो दोस्तों के साथ कलियर से रुड़की की ओर जा रहा था, जैसे ही वह कांवड़ पटरी मार्ग पर जा रहा था।

फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे अनियंत्रित टैक्टर-ट्राली ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि कार के सामने से परखच्चे उड़ गए। जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

कार के उड़े परखच्चे

मौके पर पहुंचे राहगीरों ने कार में सवार युवकों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल ज़ुल्फ़िकार को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

फाइल फोटो

लेकिन गनीमत रही कि इस हादसे में कार में सवार अन्य दो युवकों को हल्की चोटे आई हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हादसे से कुछ घंटों पहले कांवड़ पटरी मार्ग पर कलियर में हुआ था दर्दनाक सड़क हादसा:

कार और ट्रैक्टर-ट्राली भिड़ंत से कुछ घंटों पहले कलियर में बाइक और स्कूटी की जोरदार टक्कर हुई थी, ये टक्कर भी कांवड़ पटरी मार्ग पर हुई थी, जिसमें एक युवक को अपनी गंवानी पड़ी हैं।

(फाइल फोटो)

लगातार हो रहे हादसे से सवाल खड़े हो रहे हैं, कि आखिर क्या वजह हैं? जोकि क्षेत्र में लगातार एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ रही हैं? फिलहाल पुलिस दोनों हादसों में जांच में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!