उत्तराखंडरुड़कीहरिद्वार

बिनारसी गांव में हुए खूनी-संघर्ष और दो लोगों की मौत: भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने जताया गहरा दुख

दर्दनाक घटना से गांव में पसरा मातम

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में संत गुरु रविदास की पावन शोभायात्रा के बाद एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष और फायरिंग में दो लोगों की मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

भाजपा नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश

इस दर्दनाक घटना पर भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास ने हमेशा प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।

लेकिन आज उन्हीं के पावन यात्रा के उपरांत हिंसा होना अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने सभी से संयम बरतने और गुरु रविदास के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

सुबोध राकेश ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

ताकि भविष्य में कोई भी कानून अपने हाथ में लेने का साहस न कर सके। साथ ही उन्होंने समाज के सभी वर्गों से संयम, शांति और आपसी समझ बनाए रखने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!