
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की गंगनहर में डूबकर लापता हुए आईआईटी छात्र का शव आखिरकार छह दिन बीत जाने के बाद मिल गया है। रेस्क्यू टीम ने शव को बाहर निकालकर लिया हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया हैं।
बीते 11 फरवरी बुधवार के दिन आईआईटी रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष का छात्र आशीष शुक्ला निवासी बनारस उत्तर प्रदेश, अपने कुछ दोस्तों के साथ घूमने के लिए आया था. इस दौरान वह नगर निगम स्थित गंगनहर किनारे बने वाल्मीकि घाट पर गंगनहर किनारे बैठा हुआ था।
इसी बीच उसका अचानक से पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ते ही वह गंगनहर में गिर गया. वहीं छात्र को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू किया, शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, हालांकि कुछ लोगों ने उसे बचाने का भी प्रयास किया।
लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। देखते ही देखते आशीष शुक्ला गंगनहर के पानी के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया था, जिसके बाद एसडीआरएफ, आर्मी, गोताखोरों और पुलिस द्वारा उसकी तलाश की गई इस दौरान गंगनहर का पानी भी बंद किया गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
छह दिन बीत जाने के बाद आखिरकार रेस्क्यू टीम को सफलता हाथ लगी हैं। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया हैं।



