उत्तराखंडक्राइमवीडियोशिक्षाहरिद्वार

शानदार रहा प्रेस क्लब महानगर रुड़की का शपथ ग्रहण समारोह: ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्र सेट ने नवनियुक्त प्रेस क्लब की टीम को दी बधाई

वक्ताओं ने कहा पत्रकार दिखाते है सरकारों को आइना, शायरों शायरी से वरिष्ठ पत्रकार एम० हसीन और अफजल मंगलौरी ने बांधा समां...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) प्रेस क्लब महानगर रुड़की ओर से शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचन्द्र सेठ समेत कई महान हस्तियों ने हिस्सा लिया।

जिनमें कई अधिकारियों से लेकर रुड़की शहर के जनप्रतिनिधियो और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचन्द्र सेट ने नवगठित कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, महासचिव मोनू, उपाध्यक्ष आरिफ नियाज़ी, सचिव सलमान मलिक कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत समेत अन्य पदाधिकारियो को उनके पद की शपथ दिलाई।

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की दीपक रामचन्द्र सेट ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा हमारे विकल्प रहित संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए सभी पत्रकार सहायक सिद्ध होंगे।

उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। वही उन्होंने कहा लोकतंत्र के चाैथे स्तंभ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गयी है।

मीडिया ही लोकतंत्र के प्रति सजग प्रहरी के रूप में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर आकर्षित कर अन्य तीन स्तंभों को किसी न किसी रूप में झकझोरती है। किन्ही कारणों से छूटे हुए मुद्दों को सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत कर जन सरोकार से जोड़ती है।

ऋषिकेश आश्रम के पीठाधीश्वर आचार्य लोकेश महराज ने कहा कि पत्रकारों को सत्य के साथ खड़ा होना चाहिए उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं.

जिन्होंने अपने करियर को मीडिया के जरिये आगे बढ़ाने का काम किया था। देश के स्वाधीनता आंदोलन में उन्होंने पत्रकारिता के रूप में अपनी अहम भूमिका निभायी थी।

वही शपथ ग्रहण समारोह में नगर आयुक्त राकेश चन्द्र तिवारी, रुड़की मुख्य चिकित्सा अधिकारी एके मिश्रा,अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉक्टर सुरजीत सिंह,दर्जाधारी राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, मेयर रुड़की अनीता अग्रवाल, प्रतिनिधि ललित मोहन अग्रवाल,पूर्व महापौर गौरव गोयल, समाजसेवी पूजा गुप्ता, सुभाष नंबरदार समेत अन्य वक्ताओं ने नवयुक्ति प्रेस क्लब महानगर के अध्यक्ष और पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सच्चाई के साथ खड़ा होना चाहिए, और जहां पर कमियां दिखाई दे, अपनी कलम से प्रकाशित करते हैं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार M हसीन और शायर अफजल मंगलौरी ने अपनी शायरी से शपथ ग्रहण समारोह समां बांध दिया। शपथ ग्रहण समारोह में बड़ी संख्या में हरिद्वार जिले के कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!