
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर थाना क्षेत्र में 48 घंटे के बाद एक ओर दर्दनाक हादसा हो गया। स्कूटी और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अपस्ताल भिजवाया। जहां पर उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। 
मिली जानकारी के मुताबिक, कलियर क्षेत्र में कांवड़ पटरी पर बाइक और स्कूटी की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी, बाइक और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।
इस हादसे में प्रशांत शुक्ला निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव, रामनगर रुड़की और गुलशन पुत्र देशराज निवासी पूरनपुर, राजपुर कोतवाली रानीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रशांत शुक्ला की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें सिविल अस्पताल रुड़की रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान प्रशांत शुक्ला की दर्दनाक मौत हो गई। जिसकी पुष्टि चिकित्सकों ने की हैं। पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया हैं।
48 घंटे बाद फिर दर्दनाक हादसा:

बीते शनिवार की देर शाम भी तीन युवक बाइक पर सवार होकर भगवानपुर से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे भगवानपुर बाईपास मार्ग पर बेडपुर चौक के समीप ईट भट्टे के पास पहुंचे,तभी ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी और बाइक पर सवार शिवम (28 वर्ष) और सूरज (26 वर्ष) निवासी बनारस की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि अमन यादव (25 वर्ष) निवासी बनारस हाल निवासी भगवानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया था।



