
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं, जहां पर एक व्यक्ति पर मुर्गा के खाना चोरी करने के साथ मुर्गे के खाना का दाना समेत गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 18 जनवरी को एक महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि उसके मुर्गी फार्म से 90 कट्टे चिकन फीड (मुर्ग़ी दाना) चोरी कर लिया गया था, जिसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी,

मामले को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर टीम का गठन किया गया था।

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए मंगलौर कोतवाल अमरजीत सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम द्वारा एक्शन लेते हुए लंबे समय के बाद आरोपित धर्मवीर पुत्र रतन सिंह ग्राम ठसका को 5 कुंतल मुर्गी दाने के साथ गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस टीम ने गिरफ्त में आए आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमलकांत रतूड़ी, कांस्टेबल रोशन, कांस्टेबल मनोज शामिल रहे।



