उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनरुड़कीशिक्षाहरिद्वार

शेफील्ड स्कूल रुड़की–अनुभूति 2026 में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी को किया गया सम्मानित

स्कूल चेयरमैन राहुल बिश्नोई और स्थानीय पत्रकारों ने भी दी बधाई

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शेफील्ड स्कूल रुड़की में आयोजित अनुभूति 2026 वार्षिक समारोह के अवसर पर शूटिंग बॉल विश्व कप में भारतीय टीम को रजत पदक दिलाने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सूरज चौधरी को स्कूल और पत्रकारों द्वारा सम्मानित किया गया।

अपने ही शहर में इस प्रकार मिला सम्मान उनके लिए गर्व और भावुक कर देने वाला क्षण रहा।

चैंपियन सूरज रोड और चेयरमैन राहुल बिश्नोई

सम्मान ग्रहण करते हुए सूरज चौधरी ने कहा कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र और देश के लिए गर्व का विषय है तथा यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन राहुल बिश्नोई ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है और स्कूल सदैव प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

प्रधानाचार्या रुचि रावत एवं निदेशक दिनेश शर्मा ने भी सूरज चौधरी को शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।छात्रों को संबोधित करते हुए सूरज चौधरी ने कहा कि यदि जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करना है तो अधिक समय मैदान में बिताना चाहिए, क्योंकि खेल का मैदान ही मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास और जीतने का जज़्बा सिखाता है।

विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। कार्यक्रम के दौरान शिव प्रताप एवं अर्जुन सिंह (दैनिक जागरण), सुरेंद्र सैनी (दैनिक हिंदुस्तान), शादाब अली (अमर उजाला), इकराम अली (दैनिक भास्कर) समेत अन्य पत्रकारों ने खिलाड़ी को मंच पर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!