उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

कलियर में पीपल चौक पर चले लाठी-डंडे: जियारत करने आए जायरीनों पर ताबड़तोड़ हमला,एक महिला घायल…(देखिए वीडियो)

पुरानी रंजिश को लेकर हुई लठबाजी

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पीपल चौक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जायरीनों के दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, इस हमले में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई।

बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हुए जायरीनों के गुटों में खुलेआम लठबाजी हुई हैं। मौके पर मौजूद राहगीरो ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। और परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।

रविवार को पिरान कलियर थाना क्षेत्र के पीपल चौक पर दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले, बताया जा रहा है कि ज्वालापुर से कुछ महिलाएं और पुरुष पिकअप से साबिर पाक में हाजिरी के लिए हुए थे, जैसे ही वह अपने घर के लिए वापस लौट रही थी।

तभी कुछ दबंगों ने खुलेआम कानून को चुनौती देते हुए व्यस्त चौक पर जमकर लाठी-डंडे बरसे। इतने में कोई समझ पाता तो हमलावर ने एक महिला के सिर पर लाठी डंडों से वार कर उसको घायल कर दिया।

मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कराया और दंबग घटना को अंजाम देकर मौके से रफूचक्कर हो गए।

(फाइल फोटो)

घटना के बाद सवाल उठने लाज़िम हैं कि आखिर पीपल चौक पर कड़ा पहरा होने के बाद दबंग कैसे घटना को अंजाम देकर रफूचक्कर हो गए।

कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार

जब इस संबंध में कलियर थाना प्रभारी रवींद्र कुमार मामले की जानकारी जुटाई गई तो उन्होंने बताया कि मामले उनके संज्ञान में नहीं हैं, अगर इस तरह कोई घटना हुई हैं। कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!