
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कुछ लम्हों की धूप, कुछ यादों की छाँव और इंसान को उस मक़ाम से उम्र भर का लगाव हो जाता है, जिससे इंसान कभी भूल नहीं पाता, हरिद्वार यूनिवर्सिटी रुड़की में Alumni Meet 2026 के दौरान उस वक्त माहौल गमगीन हो गया।
जब यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सीए एस० के० गुप्ता मंच से पासआउट छात्रों को विवि से उनका रिश्ता और यादे गिना रहे थे, फिर क्या था कि कार्यक्रम में पहुंचे “पासआउट” छात्राओं की आँखों से आंसू छलक पड़े। इस दौरान पासआउट छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों, अनुभवों और विवि की यादों को ताजा किया।
कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें संगीत, नृत्य, समूह प्रस्तुति एवं स्मृति सत्र शामिल रहे। कार्यक्रम ने सभी को अपने छात्र जीवन की यादें को ताज़ा किया।

कुलाधिपति सीए सत्येन्द्र गुप्ता ने मंच से कहा कि एलुमनाई किसी भी शिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी पहचान और शक्ति होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र-छात्राओं की उपलब्धियाँ ही विवि की गुणवत्ता और परंपरा को दर्शाती हैं।
उन्होंने सभी एलुमनाई को उनकी सफलताओं के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी संस्थान से जुड़े रहने और वर्तमान छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में मौजूद वाइस चांसलर डॉo आदेश आर्य ने भी कहा कि विवि अपने पूर्व छात्र-छात्राओं की प्रगति पर गर्व महसूस करता है। उन्होंने कहा कि एलुमनाई नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए नियमित से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
उन्होंने छात्रों को शोध और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृट योगदान देने के लिए प्रेरित किया और विवि के साथ ज्ञान और अवसरों का आदान-प्रदान जारी रखने पर जोर दिया।
इस दौरान विवि कुलाधिपति सीए एस० के० गुप्ता और विवि प्रोफ़ेसर ने कार्यक्रम में पहुंचे पासआउट छात्र-छात्राओं का तोहफा देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में डायरेक्टर डॉ० विपिन सैनी, रजिस्टार सुमित चौहान, एडमिशन मैनेजर जितेन्द्र चौधरी, कार्यक्रम कोर्डिनेटर प्रो० निशा धीमान, प्रो० संजना, प्रो० मिरलाननी सिंह, डॉ० रविन्द्र सैनी, डा० मनीश छावा, डॉ० देवव्रत कुमार, डॉ० रोशन ठाकुर, प्रो० सुमन लता, मानसी मोर्य, कन्नुप्रिया आदि उपस्थित रहे।



