
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) हरिद्वार जिले के पतंजलि योग पीठ के समीप एक ग्रामीण ने अपने निजी प्लॉट पर अवैध कब्जे के प्रयास का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि कुछ भूमाफियाओं द्वारा आश्रम निर्माण के नाम पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। मामले को लेकर मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

ग्रामीण के पुत्र गुलाम साबिर निवासी शांतरशाह थाना बहादराबाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता ताहिर हसन ने 2022 में पतंजलि योग पीठ के समीप एक भूमि खरीदी थी, जिसकी रजिस्ट्री उसके पिता के नाम पर हैं।
लेकिन कुछ भू माफियाओं द्वारा जमीन पर बिना किसी वैध दस्तावेज के कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण में कुछ स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत है, जिसके चलते उनकी शिकायतों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

गुलाम साबिर का कहना है कि कई बार संबंधित विभागों और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। लेकिन उनको कोई न्याय नहीं मिल पाया। पीड़ित परिवार ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी सुनवाई नहीं की गई तो वे न्यायालय की शरण लेंगे।
उन्होंने शासन-प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, गांव के कुछ लोगों ने भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है ताकि जमीन विवाद का समाधान पारदर्शी तरीके से हो सके और किसी के साथ अन्याय न हो।



