उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर में जिगरी दोस्त ही बना खूनी दरिंदा: नेपाली नागरिक पर चाकुओं से हमला करने वाला हमलावर आरोपी गिरफ्तार…(पढ़िए खबर)

झुग्गी-झोपड़ी में भाई के साथ रहता हैं नेपाली नागरिक

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर थाना क्षेत्र में झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले नेपाली नागरिक के साथ मारपीट और चाकुओं से जानलेवा हमला करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया हैं।

पुलिस ने घटना में शामिल घायल के दोस्त को गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही हैं।

क्या था घटनाक्रम?….

बीते बुधवार को झुग्गी झोपड़ी पीठ बाजार से धनौरी मार्ग नहर पटरी के पास आपसी विवाद में मारपीट और चाकुओं की वारदात हुई थी।

फाइल फोटो

जिसमे पीड़ित नेपाली नागरिक अनिल की ओर से अपने ही दोस्त शेख कासिम पुत्र इब्राहिम गुजरात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मामले का जल्द पटाक्षेप करने के अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे।

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मामले का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल शेख कासिम पुत्र इब्राहिम निवासी लिमोदरा थाना झगड़िया जिला भरूच गुजरात को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने तलाशी के दौरान आरोपित शेख कासिम के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध चाकू भी बरामद किया। गिरफ्त में आए आरोपित को पुलिस कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील दत्त पंत, हेड कांस्टेबल रवींद्र बालियान, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह,चालक नीरज राणा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!