
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भाजपा से निष्कासित ज्वालापुर विधानसभा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के होटल में काम करने वाले मैनेजर पर लाखों रुपए की नगदी और सोने की अंगूठी समेत अन्य सामान लेकर फरार होने के मामले में सिडकुल पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

पूर्व विधायक सुरेश राठौर के दामाद सोमिल चौधरी ने सिडकुल थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सिडकुल क्षेत्र में उनके ससुर सुरेश राठौर का निजी होटल है।
देवेश शर्मा, जो होटल का मैनेजर है, वो उनके तीन लाख रुपये नकद और सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया।

आरोप हैं कि शुरुआत में उसने कुशल कार्य और ईमानदारी दिखाकर मालिक का भरोसा जीत लिया। इसी भरोसे के चलते होटल के बैंक खाते की जानकारी, चेकबुक और डेबिट कार्ड जैसी जिम्मेदारियां भी उसे सौंप दी गईं।

आरोप है कि कुछ समय बाद देवेश ने कर्मचारियों का वेतन देना बंद कर दिया और पिछले तीन महीनों से होटल स्टाफ को भुगतान नहीं हुआ. इसी दौरान वह करीब तीन लाख रुपये नकद और एक सोने की अंगूठी लेकर बिना सूचना होटल छोड़कर फरार हो गया।

आरोप है कि आरोपी से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर किया गया और मामले की जांच की जा रही हैं।



