उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

न्याय अब आपके दरवाज़े पर! विकासनगर में ज्यूरिजेनिक्स के कार्यालय का भव्य शुभारंभ, निःशुल्क कानूनी मदद से लोगों में उत्साह

लॉ एण्ड जस्टिस सोसाइटी के सदस्य कृष्णकांत ने कार्यालय का किया उद्घाटन...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) जब इंसान कानूनी दांव पेंच में उलझकर थक जाता है। और उसको कोई आशा की किरण नहीं दिखाई देती हैं।

या फिर गरीब व्यक्ति को कानूनी लड़ाई से कोई मदद नहीं मिल पाती तो उसके अब उन गरीबों के इंसाफ की लड़ाई ज्यूरिजेनिक्स की ओर से लड़ी जायेगी।

क्योंकि अब राजधानी देहरादून के विकासनगर में ज्यूरिजेनिक्स का कानूनी सुविधा केंद्र कार्यालय शुरु हो गया हैं। विकासनगर क्षेत्र के चिरंजीपुर में ज्यूरिजेनिक्स द्वारा स्थापित कानूनी सुविधा केंद्र का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यालय का भव्य शुभारंभ करते हुए लॉ एण्ड जस्टिस सोसाइटी के सदस्य कृष्णकांत

उद्घाटन समारोह में लॉ एण्ड जस्टिस सोसाइटी के सदस्य कृष्णकांत ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएमएस टीम नई दिल्ली से रोहित कुमार भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उनके साथ ज्यूरिसजेनिक्स की टीम के सदस्य तथा दिवप्री इंडिया फाउंडेशन के सदस्य भी समारोह में मौजूद रहे। सभी अतिथियों की उपस्थिति से कार्यक्रम गरिमामय एवं उद्देश्यपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। वही स्थानीय लोगों द्वारा अतिथियो का पुष्पगुच्छ भेट कर उनका स्वागत किया।

लॉ एण्ड जस्टिस सोसाइटी के सदस्य कृष्णकांत

मुख्य अतिथि लॉ एण्ड जस्टिस सोसाइटी के सदस्य कृष्णकांत ने अपने संबोधन में कहा कि इस कानूनी सुविधा केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों और वादकारियों को न्याय प्रणाली से जोड़ना तथा कानूनी प्रक्रियाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाना है।

उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र छोटे शहरों और कस्बों में न्यायिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को सही दिशा देने का कार्य करेंगे।

इनके कंधे पर होगी जिम्मेदारी

कार्यक्रम में यह भी घोषणा की गई कि विपिन मैसी एवं प्रिंसी डेविड इस कानूनी सुविधा केंद्र की देखरेख एवं संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे। वे नागरिकों, वादकारियों तथा ज्यूरिसजेनिक्स एवं लॉ एण्ड जस्टिस सोसाइटी द्वारा प्रदान की जाने वाली विधिक सेवाओं के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करेंगे, ताकि लोगों को सही मंच पर प्रभावी कानूनी सहायता मिल सके।

इस अवसर पर विपिन मैसी एवं प्रिंसी डेविड को लॉ एण्ड जस्टिस सोसायटी के सदस्य कृष्णकांत द्वारा विधिवत प्राधिकरण पत्र भी प्रदान किए गए। जानकारी दी गई कि इन प्राधिकरण पत्रों की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, देहरादून एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को भी भेजी गई है, ताकि कार्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रशासनिक सहयोग को सुनिश्चित किया जा सके।

कानूनी सुविधा केंद्र के माध्यम से अब क्षेत्रीय नागरिकों को कानूनी परामर्श, केस गाइडेंस, दस्तावेज़ी सहायता, विधिक प्रक्रिया की जानकारी तथा उच्च स्तर की रणनीतिक कानूनी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

स्थानीय नागरिकों, युवाओं और व्यापारिक वर्ग में इस पहल को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। लोगों का मानना है कि इस केंद्र के खुलने से अब उन्हें कानूनी सहायता के लिए बड़े शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ेगा और न्याय तक उनकी पहुँच पहले से अधिक सरल और सुगम होगी।

समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, टीम सदस्यों और स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

उद्घाटन समारोह के दौरान लॉ एण्ड जस्टिस सोसायटी के सदस्य कृष्णकांत के कार्यालय की ओर से प्रियांशु, निशा और रोहित कुमार एवं विपिन मैसी, प्रिंसी डेविड और एडवोकेट संजय सैमुअल, दिवप्री इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष दिव्यांशु आदि और चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया की ओर रेवरेंड विशाल चरण समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!