
क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) डॉ० बी. आर. अंबेडकर समाज कल्याण समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. मेघ राज सिंह का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में बीएसएम तिराहा के समीप रुड़की में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा समाज के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान डॉ. मेघ राज सिंह को फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया और उन्हें अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। वही राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी ने नवनियुक्त अध्यक्ष मेघ राज सिंह का शॉल ओढ़कर स्वागत किया। 
संबोधन में डॉ. मेघ राज सिंह ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के कमजोर, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
शिक्षा, सामाजिक न्याय, समानता और जागरूकता को प्राथमिकता देने की बात भी उन्होंने कही।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. मेघ राज सिंह के नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए आशा व्यक्त की कि उनके कार्यकाल में समिति और अधिक सक्रिय होकर समाज सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी। इस दौरान कई गणमान्य लोगों मौजूद रहे।

