
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भाजपा से निष्कासित ज्वालापुर के पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बाद अब उनके बेटे पर केस दर्ज हुआ हैं।

भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर के बेटे पर एक अधिवक्ता ने गाली-गलौच और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत पर सिडकुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक एडवोकेट चंद्रमोहन जिला एवं सत्र न्यायालय हरिद्वार में प्रैक्टिस करते हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि 21 जनवरी की शाम वह अपने कुछ साथी अधिवक्ताओं के साथ ढाबों के पास खड़े थे।

इसी दौरान भाजपा से निष्कासित पूर्व विधायक सुरेश राठौर का बेटा शिवप्रताप सिंह, निवासी मोहल्ला कड़च्छ, ज्वालापुर नशे की हालत में वहां पहुंचा और अधिवक्ताओं के साथ गाली-गलौच करने लगा। अधिवक्ताओं ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो आरोपी ने बेल्ट और हाथ में पहने कड़े से मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी ने अपने पिता की राजनीतिक पहुंच का हवाला देते हुए अधिवक्ताओं को एससी-एसटी एक्ट के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।

सिडकुल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शूरू कर दी हैं।


