उत्तराखंडरुड़कीहरिद्वार

नगर निगम हॉल में अंतरराष्ट्रीय मुशायरे/कवि सम्मेलन का आयोजन

जिंदादिली शायरी पढ़कर शायरों ने जीते लोगों के दिल...(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(रियाज कुरैशी) शिक्षा नगरी में देर रात नगर निगम हॉल में अंतरराष्ट्रीय मुशायरे/ कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन युवा समाजसेवी जमाल खान एवं हाफिज मुमताज अहमद ने फीता काटकर और शमा रोशन(दीप प्रज्वलन) कर मुशायरे का आगाज किया।

वही मुशायरे का संचालन राष्ट्रीय शायर साहिल माधोपुरी ने किया। शायर साहिल माधोपुरी ने नौजवानों के लिए जिंदादिली शायरी पढ़कर सभी का दिल जीता। वहीं चंडीगढ़ से आए शायर राजबीर राज ने कौमी एकता की मसाल रोशन की और उनके साथ में प्रधान मोहम्मद तहसीन ने भी शमा रोशन(दीप प्रज्वलन) किया।

सहारनपुर से आए राष्ट्रीय शायरा इकरानूर ने अपने कलाम से हॉल में बैठी जनता का अपनी शायरी से दिल जीता। और खूबवाहवाही लूटी वहीं अन्तरराष्ट्रीय शायर हास्यकवि सिकंदर हयात गड़बड़ ने भी अपनी शायरी से सभी को हंसते हंसते लोट पोट किया। हाफिज मुमताज ने मुशायरा टीम के आयोजक रहमत अली और पत्रकार रियास कुरैशी का दिल से आभार जताया। वहीं देहरादून से आए अकील अहमद ने भी सभी का आभार जताते हुए सफल आयोजन की मुबारकबाद दी।

वहीं शिक्षा नगरी के जिम्मेदार लोगों ने मिलकर रूड़की प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपक कुमार मिश्रा का शॉल और मेमंटो देकर स्वागत किया। वहीं मुशायरा टीम द्वारा नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रियाज कुरैशी को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी के सौजन्य से मुशायरा आयोजक रहमत अली को भी फ़करे शिक्षागिरी का अवॉर्ड दिया गया। कार्यक्रम मे उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी व उनके साथ आए वरिष्ठ चिकित्सक डॉ खुर्शीद अहमद और ई. मुबशशीर अहमद को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर मुजफ्फरनगर, मंगलौर, सहारनपुर बिजनौर ,धामपुर मुरादाबाद, दिल्ली समेत अन्य हिस्सों के आए शायरों ने मुशायरे में चार चांद लगाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!