उत्तराखंडक्राइमहरिद्वार

कार और ई रिक्शा की जबरदस्त टक्कर,”हर तरफ चिल्लाने की आवाजें”, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

लक्सर में एक बार फिर दिखाई दिया तेज रफ्तार का कहर...(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) लक्सर कोतवाली क्षेत्र के फेरूपुर में खौफनाक मंजर ने हर किसी को हिला कर रख दिया। तेज रफ्तार कहर के चलते तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वही पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक लक्सर कोतवाली क्षेत्र के फेरूपुर गांव के समीप एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें कार और ई रिक्शा की भयानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा और कार के परखच्चे उड़ गए।

और मौके पर कहराने और चिल्लाने की आवाज आने लगी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विकास कुमार निवासी फेरूपुर (कार चालक), चरण सिंह निवासी कलियर, रुड़की (यात्री) और आस मुहम्मद निवासी नसीरपुर खुर्द, लक्सर (ई-रिक्शा चालक) के रूप में हुई है।

फाइल फोटो

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!