क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) रुड़की कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद फरार हुआ दोषी नीरज गोस्वामी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

शुक्रवार को कोर्ट परिसर से चकमा देकर भागे नीरज की फरारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।
और साथ ही लापवाही बरतने वाली महिला कांस्टेबल (कोर्ट मुहर्रिर) को तत्काल एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया गया था। वही पुलिस टीम तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की।
आखिरकार उसे रुड़की रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया। वही गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है। एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कोर्ट से फरार दोषी को रुड़की रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को पुनः न्यायालय में पेश किया जाएगा।



