उत्तराखंडक्राइमरुड़कीहरिद्वार

इधर कोर्ट ने सुनाई सजा, उधर चकमा देकर दोषी हुआ फरार

पुलिस महकमे में मचा हड़कंप...(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की कोर्ट में एक मामले में आरोपी को दोषी करार दिए गया। आरोपी को सजा सुनाई गई। लेकिन सजा सुनते ही कोर्ट परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मुजरिम कोर्ट से फरार हो गया।

फाइल फोटो

घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और न्यायिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार आरोपी नीरज गोस्वामी निवासी रहमतपुर थाना पिरान कलियर पर लंबे समय से रुड़की कोर्ट में एक वाद चल रहा था जिसमें शुक्रवार को अदालत में सजा का ऐलान होना था।

बताया जा रहा है जैसे ही जज साहब ने सुनवाई के दौरान नीरज गोस्वामी को दो वर्ष के कारावास की सजा सुनाई. उसी दौरान आरोपी कोर्ट को चकमा देकर कोर्ट परिसर से भाग निकला।

कोर्ट से फरार दोषी नीरज गोस्वामी का फाइल फोटो

घटना इतनी तेजी से हुई किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

(फाइल फोटो)

पुलिस द्वारा आसपास के इलाकों में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। वही इस घटना ने कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आम लोगों में भी चिंता का माहौल है कि अगर सजा पाए अपराधी इस तरह फरार हो सकते हैं, तो कानून-व्यवस्था की स्थिति क्या होगी। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल: फोटो

एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। आरोपी की तलाश की जा रही हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!