
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हरिद्वार यूनिवर्सिटी में खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सीए एस० के० गुप्ता सहित कई वरिष्ठ प्रोफेसर, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना था।
खिचड़ी को दान और पुण्य का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस दिन खिचड़ी वितरित की गई। सभी प्रतिभागियों ने स्वयं आगे बढ़कर वितरण कार्य में सहयोग किया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।

कुलाधिपति सीए एस० के० गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का विकास करते हैं।
कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, सेवा और उल्लास से परिपूर्ण रहा, जिससे विश्वविद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय कुलाधिपति सी.ए. एस.के. गुप्ता, उपाध्यक्ष नमन बंसल, पी.वी.सी. डॉ. आदेश आर्य, कार्यक्रम संयोजक प्रो. निशा धीमान, डॉ. एकता जैन, डॉ. रविंद्र सैनी, कर्नल देवेंद्र कुमार यादव, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, अभिनव भटनागर, प्रो. जितेंद्र चौधरी समेत अन्य मौजूद रहे।



