उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

बढ़ेडी राजपूतान में भू-माफियाओं की फिर दबंगई: कोर्ट में विचाराधीन भूमि पर फिर से कब्जे के प्रयास का आरोप

बीते 4 दिन पहले भी कब्जे का किया गया था प्रयास, आखिरकार कौन हैं दबंग भूमाफिया?....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूतान गांव में एक बार फिर से कोर्ट में विचाराधीन भूमि को लेकर दबंगों ने कब्जे का प्रयास किया।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे भूमि स्वामी और ग्रामीणों की भीड़ को देखकर निर्माण कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। वही शिकायतकर्ता ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी आला अधिकारियों को दी। और वहीं पीड़ित ने घटनाक्रम की वीडियोग्राफी बनाई हैं।

मामला बीते 4 दिनों से सुर्खियों में हैं। जिसमें बढ़ेडी राजपूतान के पूर्व हज कमेटी चेयरमैन राव शेर मोहम्मद के बेटे राव शाहनजर ने दबंग भू माफिया पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने यह बैनामा 2006 में अपने नाम लिया था। जिसके बाद फर्जी कागजात के सहारे जमीन हड़पने की नियत से दबंग भू माफिया निर्माण कार्य रहे हैं। जबकि पूर्व में भी उनको निर्माण कार्य करने से रोका गया था।

उसके बाद भी दबंग भू माफिया लगातार जमीन पर गिद्ध नजर बनाए हुए हैं।

वही पीड़ित के भाई एडवोकेट राव कलीम ने बताया कि संबंधित भूमि उनके भाई शाहनजर के नाम दर्ज है और उसके सभी वैध दस्तावेज न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। जिसमें हाइकोर्ट की ओर स्टे लगा हुआ है। जिसमें यथावत स्थिति बनाए रखने के आदेश दिए गए हैं।इसके बावजूद भूमाफियाओं ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जिसको पूर्व और आज भी रोकने का प्रयास किया गया।

उन्होंने बताया कि जब कोई मामला कोर्ट में लंबित हो और उसके बावजूद कोई पक्ष जबरन कब्जा करता है, तो यह सीधे तौर पर कानून का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के समक्ष सभी तथ्यों और साक्ष्यों को रखा गया है आरोप है कि भू माफियाओ द्वारा खेत में खड़ी फसल को बुरी तरह बर्बाद कर दिया गया हैं। और साथ ही खेत से शगुन के पेड़ को कटा लिया गया हैं। वही उन्होंने कई अन्य गंभीर आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!