उत्तराखंडरुड़कीस्वास्थ्यहरिद्वार

जया मैक्सवेल हॉस्पिटल के सौजन्य से शांतरशाह गांव में लगाया गया स्वास्थ्य शिविर 

ग्रामीणों ने शिविर का उठाया लाभ...(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) जया मैक्सवेल हॉस्पिटल के सौजन्य से शांतरशाह गांव में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 220 लोगों का मुफ्त मेडिकल चेकअप किया गया।

जिसमें महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में सामान्य रोगों के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, शुगर, हड्डी, आंखों एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की गई।

अस्पताल से आए अनुभवी चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने मरीजों को परामर्श देने के साथ-साथ आवश्यक दवाइयां भी निःशुल्क वितरित कीं।

ग्राम प्रधान सुरुचि सैनी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को देखते हुए इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविर अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने जया मैक्सवेल हॉस्पिटल की पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि अस्पताल ने गांव के लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा और सेवा भावना से कार्य किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से गरीब व जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज मिल पाता है, जिससे गंभीर बीमारियों से बचाव संभव होता है।गांववासियों ने भी शिविर की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजन दोबारा कराने की मांग की। इस दौरान डॉ० यश कथूरिया, डॉ० विपिन तिवानी, डॉ० नेहा, डॉ० मौसम जेफरीन,डॉ० शिवम शर्मा, सुभाष सैनी, मांगेराम, ब्रिजेश कुमार, जॉनी सैनी, संजय सैनी,रजत कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!