
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले ने बेबाक वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज का लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। पत्रकार राव शाहनवाज के निधन की खबर से क्षेत्र सहित पूरे पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज का इलाज जॉली ग्रांट हॉस्पिटल में चल रहा था। कई दिनों से राव शाहनवाज बीमारी से संघर्ष कर रहे थे, लेकिन मंगलवार की शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। बेबाक लेखन और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले राव शाहनवाज ने अपने कार्य से क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में गहरा दुख व्याप्त हो गया।



