
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच–पांच हजार रुपये के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाश लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे थे।
जिनकी पुलिस लम्बे समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने छापेमारी कर दोनों शातिर बदमाशों को धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकार किए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से 15000 हजार रुपए की नगदी भी बरामद की हैं।
क्या था घटनाक्रम?…..
मिली जानकारी के मुताबिक, कृष्णाराणा देशी शराब के ठेके का सेल्समेन हैं। जोकि बीते मंगलवार की देर शाम को जगजीतपुर देशी शराब के ठेके से पेमेंट लेकर चला था। जिसके बाद सेल्समैन कृष्णाराणा ने बहादराबाद के बौगला से भी शराब के ठेके से 91470 रुपए का नगद पेमेंट लिया था।
जैसे ही सेल्समेन नगदी लेकर थ्री व्हीलर से बहादराबाद से रुड़की की ओर जा रहा था। तो तभी बाइक सवार बदमाशों ने थ्री व्हीलर के अंदर घुसकर नोटो से भरा बैग छीनकर और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसकी जिम्मेदारी बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा को दी गई। गठित टीम द्वारा जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था।

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि बीते दिनों दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ शराब सेल्समैन से लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
शेष दोनों आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे थे, पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार इनामी बदमाश…
- सूरज उर्फ बिल्ला पुत्र पन्नेलाल निवासी-माच्छारेडी थाना पिरान कलियर
- निर्देश उर्फ नवाब उर्फ गबरू पुत्र नरेश निवासी जगजीतपुर थाना कनखल जिला हरिद्वार
-
पुलिस टीम…
- थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा
- वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन बिष्ट
- हेड कांस्टेबल रामवीर
- कांस्टेबल वसीम-CIU हरिद्वार
- कांस्टेबल बलवंत सिंह



