उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

शराब सेल्समैन से लूट के अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे

अय्याशी का शौक पूरा करने के लिए देते थे लूट की घटनाओं को अंजाम, थानाध्यक्ष अंकुर शर्मा बोले...(देखिए वीडियो) 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र में बीते दिनों शराब सेल्समैन से हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा करते हुए लूट में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के 2 सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है।

(फाइल फोटो)

पुलिस ने लूटी गई रकम, मोबाइल फोन रिकवरी करने का दावा किया है। वही पुलिस फरार अन्य आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हुई हैं।

क्या था घटनाक्रम?…..

(फाइल फोटो)

मिली जानकारी के मुताबिक, कृष्णाराणा देशी शराब के ठेके का सेल्समेन हैं। जोकि बीते मंगलवार की देर शाम को जगजीतपुर देशी शराब के ठेके से पेमेंट लेकर चला था। जिसके बाद सेल्समैन कृष्णाराणा ने बहादराबाद के बौगला से भी शराब के ठेके से 91470 रुपए का नगद पेमेंट लिया था।

जैसे ही सेल्समेन नगदी लेकर थ्री व्हीलर से बहादराबाद से रुड़की की ओर जा रहा था। तो तभी बाइक सवार बदमाशों ने थ्री व्हीलर के अंदर घुसकर नोटो से भरा बैग छीनकर और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया था।

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा

जिसकी जिम्मेदारी बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा को दी गई।

(फाइल फोटो)

गठित टीम द्वारा जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान की गई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 शातिर बदमाशों को दबोच लिया।

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी

इस पूरे मामले के खुलासे में शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी की भूमिका बेहद अहम रही। उनकी सतर्कता और सक्रियता के चलते न केवल आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी, बल्कि लूटा गया माल भी बरामद कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने अय्याशी का शौक पूरा करने के लिए अपराध की दुनिया में कदम रखा हैं। जिसमें बदमाश श्रवण के खिलाफ एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वही प्रणव के खिलाफ 3 मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान अन्य 2 आरोपितों के नाम प्रकाश में आए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं।

नाम व पता आरोपित

  1. श्रवण गिरि पुत्र रमेश गिरि निवासी ग्राम दुगचाडा थाना देवबंद जिला सहारनपुर हाल दौलतपुर बहादराबाद हरिद्वार
  2. प्रणव पुत्र सुभाष सैनी निवासी ग्राम धनौरा थाना पिरान कलियर जिला सहारनपुर उ०प्र०

माल बरामदगी

  1. नकदी 04 लाख 06 हजार
  2. लूटी गयी रकम से खरीदा गया मोबाइल कीमत 40000
  3. 01 अदद तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस
  4. मोटर साइकिल स्पलेण्डर ( सिड़कुल क्षेत्र से चोरी)

पुलिस टीम

  1. थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन बिष्ट
  3. शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार
  4. उप निरीक्षक जगमोहन सिंह
  5. उप निरीक्षक करम सिंह
  6. हेड कांस्टेबल रामवीर सिंह
  7. कांस्टेबल बलवंत
  8. कांस्टेबल मुकेश नेगी
  9. कांस्टेबल गम्भीर तोमर- कोतवाली रानीपुर
  10. विवेक गुसांई कोतवाली रानीपुर

सी०आई०यू०हरिद्वार

  1. निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट – प्रभारी CIU
  2. कांस्टेबल वसीम
  3. कांस्टेबल उमेश
  4. कांस्टेबल नरेन्द्र
  5. कांस्टेबल मनोज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!