
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) नए साल पर बहादराबाद पुलिस का कड़ा तेवर देखने को मिला हैं। पुलिस ने ऐसे गिरोह पर कार्यवाही की हैं जोकि गिरोह बनाकर क्षेत्र में लूट, अवैध नशा तस्करी समेत अन्य घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस ने 7 आरोपियों पर शिकंजा कसते हुए उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की हैं। जिलाधिकारी से गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा की ओर से 7 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया हैं।
वही इसके साथ ही पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था खराब करने वाले 27 शातिर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्यवाही की हैं। इन अपराधियों पर क्षेत्र में चोरी, लड़ाई झगड़ा, शराब, गोकशी, मादक पदार्थों समेत अन्य मामलों में केस दर्ज हैं।

इस दौरान थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि लूट और अवैध नशा तस्करी घटनाओं में शामिल 7 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गई हैं। जिसमें लूट की घटना में शामिल गैंगलीडर मुदस्सिर और गैंग सदस्य हसीन उर्फ समीर निवासी तेलवी मोरी, देवबंद उत्तर प्रदेश व गैंग सदस्य अशरफ उर्फ इमरान निवासी मुकर्रबपुर थाना पिरान कलियर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की गई हैं।
वही अवैध नशा तस्करी के मामले में गैंगलीडर मुर्सलीन हाल निवासी सलेमपुर, गैंग सदस्य विजय कुमार निवासी जाला थाना बुढ़ाना, सलमान निवासी पाडली गुर्जर, अब्दुल कादिर निवासी जिजौला, जिला शामली के खिलाफ भी गुंडा एक्ट में कार्रवाई की गई हैं। 7 शातिर अपराधी प्रवृति के लोग हैं। और लंबे समय से सक्रिय भी हैं।
गैंगलीडर मुदस्सिर और उसके गैंग सदस्य अवैध असलाह साथ में रख कर सामूहिक रूप से डरा धमकाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। सरगना मुदस्सिर के इशारे पर दोनों गैंग सदस्य घटनाओं में सहयोग करते हैं। वही गैंगलीडर मुर्सलीन अपने साथियों के साथ अवैध नशा तस्करी को अंजाम देता है।पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही करते हुए उनके गैंग को ध्वस्त कर दिया हैं।
वही पुलिस ने क्षेत्र में चोरी, लड़ाई झगड़ा, शराब, गोकशी, मादक पदार्थों में शामिल और कानून व्यवस्था खराब करने वाले 27 शातिर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्यवाही की हैं। पुलिस की इस कार्यवाही से नए साल के मौके पर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ हैं।






