
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा गांव में बाग में मकान की छत का लेंटर तोड़ते वक्त दो युवकों के ऊपर गिर गया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो.गए।
परिजन घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने राव काशिफ को मृतक घोषित कर दिया। स्वजन ने किसी भी कार्रवाई के बिना शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार चल रहा हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सिकरोड़ा गांव निवासी राव काशिफ और एक अन्य गांव का लड़का लेंटर तोडने का काम कर रहे थे। शाम में लेंटर तोड़ते समय अचानक पूरा लेंटर दोनों के ऊपर जा गिरा।

जिसमें दोनों युवक दब गए। और गांव में सूचना मिलते ही चीखपुकार मच गई। आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल युवकों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने राव काशिफ को मृतक घोषित कर दिया।

स्वजन ने किसी भी कार्रवाई के बिना शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। वही हादसे में घायल अन्य एक युवक का इलाज चल रहा हैं। वही इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं। और साथ ही गांव में मातम पसरा हुआ हैं।



