
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक बेहद ही खौफनाक घटना सामने आई हैं। शादी समारोह में शमिल होने जा रहे रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक को अजनबी व्यक्ति को लिफ्ट देना भारी पड़ गया।

जहां पर अजबनी व्यक्ति द्वारा रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक भगवान सिंह की कनपटी पर गोली मार दी। जिसमें उपचार के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात भगवान सिंह और उसका बेटा यशपाल निवासी ज्मालपुर कलां कार से नहर की पटरी से होते रोशनाबाद शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार जटवाड़े पुल पर पहुंची।

तो एक व्यक्ति ने कार सवार पिता-पुत्र से लिफ्ट माँगी। कुछ दूरी पर उस व्यक्ति ने भगवान सिंह की कनपटी पर गोली मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आनन फानन में एसओ अंकुर शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत को गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने रिटायर्ड एयरफोर्स सैनिक को जॉली ग्रांट रेफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान 62 वर्षीय भगवान सिंह की मौत हो गई। आरोपित मौके से फरार जो गया।
बहादराबाद एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि

आरोपित की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया मृतक भगवान सिंह सन 2013 से एयर फोर्स से रिटायर्ड हुए थे, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले में लगी हुई हैं।



