उत्तराखंडहरिद्वार

कंधों पर सज गया अशोक स्तंभ: हरिद्वार जिले में तैनात सीओ विवेक कुमार और नरेंद्र पंत बने ASP 

कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पदोन्नति होने पर दी बधाई, खिलाई मिठाई...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले में पुलिस विभाग में अपनी अलग छाप छोड़ने वाले मंगलौर सीओ विवेक कुमार और रुड़की सीओ नरेंद्र पंत को पुलिस मुख्यालय की ओर से प्रमोशन का तोहफा दिया गया।

दोनों सीओ को वरिष्ठता के आधार पर मुख्यालय की ओर से ASP के पद प्रमोट किया गया हैं। जिसके बाद से हरिद्वार पुलिस विभाग में खुशी की लहर हैं।

वही कंधों पर अशोक स्तंभ सजने के बाद नवनियुक्त ASP विवेक कुमार और सीओ नरेंद्र पंत को एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा व विभागीय अधिकारियों समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने बधाई दी।

वही पुलिस कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दोनों नवनियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक के कंधे पर अशोक स्तंभ सजाते हुए उनको मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी हैं।

एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि कर्तव्य के प्रति उम्मीदों का विस्तार भी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता से जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!