
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर-सिकरोड़ा मार्ग पर देर रात को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने क्षेत्र में सनसनी फैला दी।

हादसा इतना जबरस्त था कि बाईकों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़ ने बाइक सवार घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने कलीम निवासी सिकरोड़ा को मृतक घोषित कर दिया।
वही गंभीर रूप से घायल बाइक सवार दूसरे व्यक्ति की पहचान फरमान निवासी सिकरोड़ा के रूप में हुई हैं। पुलिस ने मृतक कलीम के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
वही गंभीर रूप से घायल फरमान को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन ये हादसा जिंदगीभर तक उन मासूम बच्चों को जख्म दे गया। जिनके सर से पिता का साया उठ गया।

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिकरोड़ा गांव निवासी कलीम और फरमान अपनी अलग-अलग बाईकों से अलग दिशा से आ रहे थे। जैसे ही दोनों भगवानपुर-सिकरोड़ा मार्ग पहुंचे तो बाइक की रफ्तार तेज होने कारण बाइको की आमने सामने से भिड़त हो गई।
जिसके बाद मौके पर चीखपुखर मच गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने कलीम निवासी सिकरोड़ा थाना भगवानपुर को मृतक घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया। वही चिकित्सकों ने घायल फरमान की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पल भर में बिखर गए सपने, मृतक के मासूम बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया…

मृतक कलीम का हंसता खेलता परिवार पल भर में बिखर गया। कलीम के परिवार में उसकी पत्नी एक बेटा और दो बेटियां है। बताया जा रहा है कि मृतक कलीम की पत्नी भी बीमार है। बच्चों के भविष्य को लेकर अक्सर कलीम चिंतित दिखाई देता था लेकिन कलीम के परिवार को यह नहीं मालूम था कि पल भर में संजोए गए सारे सपने बिखर जाएंगे। फिलहाल मृतक कलीम के घर में कोहराम मचा हुआ हैं। और हादसे के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ हैं।



