बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हर घर स्वदेशी अपनाओ का लिया संकल्प, छात्रों में दिखाई दिया जोश
आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने के लिए बीजेपी प्रतिबद्ध... पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत पूरे देश में भाजपा संगठन द्वारा मुहिम चलाई जा रही हैं।
हरिद्वार जिले की ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पूर्व राज्यमंत्री और वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश और मंडल अध्यक्ष पूर्व प्रधान रीता सैनी के नेतृत्व में विधानसभा के बूथ स्तरों पर मंडलों में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान से आम जनमानस को जोड़ा जा रहा है।
इसी मुहिम में शुक्रवार को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज हदद्दीपुर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर पहुंची महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान पहुंची।
जहां पर बीजेपी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में पहुंची महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत लोगों को स्वदेशी के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर का संकल्प देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बारीकी से देख रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार किसानों और महिलाओं को लेकर गंभीर हैं। जिसके चलते अपने बनाए हुए स्वदेशी प्रोडक्ट को इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे लोगों को रोजगार मिले।
उन्होंने कहा कि अब हम लोकल ऑफ गोलबल को देख रहे हैं। जो काम हम कर रहे हैं। उसको स्वदेशी से जुड़ने की अपील की।
वही भाजपा सुबोध राकेश ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को जन जागरण बनाने में हर भाजपा कार्यकर्ता की भूमिका अहम हैं। मुख्य रूप से स्थानीय उत्पादन, आपूर्ति शृंखला को मजबूत करना, रोजगार निर्माण, कौशल विकास और डिजिटल समावेशन पर बल दिया जाएगा। मेक इन इंडिया, स्थानीय वस्तुओं को प्राथमिकता को बढ़ावा दिया जाएगा।
वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने कहा कि ग्रामीण आजीविका और बुनियादी सुविधाओं के लिए आर्थिक मंचों का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही एक्सपोर्ट-प्रोत्साहन और निर्यात की तैयारी के लिए मार्गदर्शन व अवसर प्रदान करना भी मुख्य रूप से योजनाओं में शामिल हैं।
जिला स्तर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिये नियमित समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। इन आयोजनों से महिलाओं और युवा उद्यमियों के लिए विशेष स्किल-डेवलपमेंट क्लासेस शुरू की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान स्थानीय स्वावलंबन के लिए एक मजबूत कदम है।
भाजपा का संगठन हर घर तक आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र एवं धामी सरकार हमेशा स्थानीय जन-हित के निर्माण, स्थानीय उपक्रमों के संवर्धन और विकास के लिए सामाजिक-आर्थिक नीतियों के आधार पर काम करती है।
कार्यक्रम में महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष रुचि चौहान, पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश, जिला मंत्री अमरीश सैनी, भूप सिंह, जिला उपाध्यक्ष निर्मल सिंह, मंडल अध्यक्ष रीता सैनी, प्रताप प्रधान, सतीश कुमार, तेलूराम प्रधान, सुभाष चंचल, विजयपाल,अमित कुमार उर्फ बिट्टू समेत अन्य बीजेपी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



