सभासद नाजिम त्यागी ने मुख्यमंत्री पोर्टल और सीएम धामी को पत्र भेजकर की शिकायत: धार्मिक स्थल के मुख्य मार्गों पर रात में रहता हैं घना अंधेरा, हादसों का सता रहा हैं डर
जल्द स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग....(पढ़िए खबर)

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड 03 के सभासद नाजिम त्यागी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत के साथ पत्र भेजकर नगर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द ठीक कराने की मांग की हैं। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य मार्गों पर नई स्ट्रीट लाइट मांगने की मांग की हैं। 
नगर पंचायत पिरान कलियर के वार्ड 03 के सभासद नाजिम त्यागी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर बताया कि पिरान कलियर एक विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल और आस्था का केंद्र है, जहाँ देश-विदेश से लाखों जायरीन (श्रद्धालु) आते हैं। जबकि मुख्य मार्ग व कलियर के पुलों पर स्ट्रीट व हाई मास्क लाइटें केवल शोपीस बनकर रह गई हैं।
और जलती नहीं हैं, यहाँ पर नई लाईट भी लगनी चाहिए, जिसके कारण रात के समय गहन अंधकार छाया रहता है, और दुर्घटनाए होती रहती है वही उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि अंधेरा आने-जाने वाले जायरीनों व क्षेत्र के लोगो के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। जिससे अप्रिय घटनाओं जैसे चोरी, दुर्घटना और असुरक्षा की आशंका बनी रहती है। दुःख की बात है कि ऐसी कई अप्रिय घटनाएँ पहले भी हो चुकी हैं, जो शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण खतरे का विषय बनी हुई हैं। वही उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करते हुए जल्द स्ट्रीट लाइटो को ठीक कराने और नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की हैं।



