क्राइम

खाद्य विभाग के अधिकारियों पर गिरी गाज: भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप लगने के बाद शासन ने की बड़ी कार्यवाही

हरिद्वार में अहम पदों पर रहने वाले दोनों अधिकारियों को किया गया अटैच....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) प्रदेश सरकार ने एक्शन लेते हुए भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप लगने के बाद खाद्य विभाग के दो बड़े अधिकारियों पर गाज गिरी हैं।

शासन ने कार्यवाही करते हुए दोनों अधिकारियों को उनके पदों से हटाते हुए उनको मुख्यालय में अटैच कर दिया हैं। जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिले में तैनात जिला आपूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवार पर कोरोना काल में राशन डीलरो के भुगतान की एवज में रिश्वतखोरी के गंभीर आरोप लगाए गए थे।

और साथ ही जिला आपूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह पर आए से अधिक संपत्ति के आरोप लगाए गए थे। जिसको लेकर फेडरेशन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कश्यप और राशन डीलर सतेंद्र कुमार ने उनकी शिकायत कैबिनेट मंत्री से की थी।

आदेश

और उनके स्थानांतरण की मांग की थी। लेकिन उनका स्थानांतरण नहीं हुआ। जिसके बाद उनको कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। शासन ने कार्यवाही करते हुए जिला आपूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवार को शासन ने कार्यवाही करते हुए मुख्यालय और उधमसिंह नगर अटैच कर दिया है। वही श्याम आर्य को नया जिला खाद्य अधिकारी बनाया गया हैं। जिसमें आदेश जारी किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!