
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के औरंगाबाद निवासी मनोज कुमार चौहान का आकस्मिक निधन हो गया हैं। बताया जा रहा है कि मनोज कुमार चौहान ग्राम विकास अधिकारी के पर भगवानपुर ब्लॉक में तैनात थे, और छुट्टी के चलते हुए अपने पैतृक गांव आए हुए थे।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार चौहान छुट्टी होने के चलते अपने पैतृक गांव औरंगाबाद आए हुए थे। बताया जा रहा है कि ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार चौहान खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर पहुंचे।

इसी दौरान पुलिया के समीप उनका पैर फिसल गया। और वह नीचे गिर गए। इसी दौरान उनका सिर पास पड़े पत्थर से टकरा गया। जिसके कारण वह लहूलुहान हो गए। जिसके बाद परिजन लहूलुहान अवस्था में मनोज कुमार चौहान को अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां पर चिकित्सकों ने उनको मृतक घोषित कर दिया। ग्राम विकास अधिकारी की मौत होने से उनके परिजनों में कोहराम मच गया। वही जब इस हादसे की खबर उनके विभाग में पहुंची तो उनमें शोक व्याप्त हो गया। वही परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया है।