बहादराबाद टोल प्लाजा पर जोरदार हंगामा, किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़े, पुलिस के साथ हुई जमकर नोंकझोंक, राकेश टिकैत ने कहा?
हालात तनावपूर्ण होने के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, किसानों ने टोल पर धरना-प्रदर्शन किया शुरू....(देखिए वीडियो)

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) देहरादून कूच कर रहे किसानों को पुलिस ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर रोकने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित किसानों ने ट्रैक्टर से बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया।
तो इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच जमकर नोकझोंक हो गई। भारतीय किसान यूनियन(टिकैत) के नेता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर पुलिस पर किसानों के ऊपर लाठियां फटकारने का आरोप लगाया हैं।
वही हालात तनावपूर्ण होने के चलते मौके पर भारी पुलिस तैनात कर दिया। और किसानों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया हैं।
स्मार्ट मीटर व बिजली समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े किसान अपने वाहनों और टैक्टर ट्राली में भरकर देहरादून जा रहे थे। जैसे ही काफिला बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचा।
तो मौके पर तैनात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उनका रास्ता रोक दिया। जिसके बाद किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों की पुलिस के साथ नोंकझोंक और धक्का मुक्की हो गई। जिसके बाद पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। और लाठियां फटकारी।
बताया जा रहा है कि आक्रोशित किसानों ने ट्रैक्टर से बैरियल तोड़ दिए। जिसके बाद पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी।
वही भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि देहरादून अपनी मांगों को लेकर कूच कर रहे किसानों पर हरिद्वार के बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है किसानों पर पड़ी हर एक लाठी का जवाब लिया जाएगा। जोर जुल्म की टक्कर पर संघर्ष हमारा नारा है।
वहीं कांग्रेस के विधायक वीरेंद्र जाती ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं। खबर लिखे जाने तक किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया हुआ हैं। इसके साथ ही मौके पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।