कलियर मे सफाई कर्मचारियों के परिजनों, नगर ईओ व अध्यक्ष प्रतिनिधि में बीच बाजार में जमकर हुई “तू-तू मैं-मैं….(देखिए वीडियो)
लंबे समय से नगर ईओ और कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद पर नहीं लग पा रहा हैं अंकुश, उच्च अधिकारियों की एंट्री होना तय?

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) नगर पंचायत पिरान कलियर में नगर ईओ और सफाई कर्मचारियों के बीच चल रहे आपसी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। जिसके चलते कलियर मे सफाई कर्मचारियों के परिजनों, नगर ईओ व अध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ बीच बाजार में जमकर “तू-तू मैं-मैं हुई।
वही नगर ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को सफाई कर्मचारी होने से इन्कार कर दिया। और कहा कि मुझको नहीं पता ये लोग कौन हैं?

नगर पंचायत पिरान कलियर में अंदरूनी चल रहा घमासान रुकने का नाम नहीं लें रहा हैं। अंदरूनी घमासान का जिन्न उस समय बाहर आया जब नगर ईओ कुलदीप सिंह चौहान और नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम सफाई व्यवस्था देख रहे थे।
इसी दौरान सफाई कर्मचारियों के परिजनों ने दोनों को घेर लिया और बीच बाजार में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। इतने में कोई कुछ समझ पाता। तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
और दोनों ने एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। वही जब इस मामले में कलियर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान से बातचीत की गई।
तो उन्होंने वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों को सफाई कर्मचारी होने से इन्कार कर दिया। और कहा कि मुझको नहीं मालूम की ये लोग किस बात का विरोध कर रहे हैं। और कहा कि मुझको नहीं पता ये लोग कौन हैं?