हरिद्वार

बहादराबाद में फैक्ट्री में घुसा बाढ़ का पानी, 52 श्रमिक फंसे: पुलिस को चलाना पड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन…..(देखिए वीडियो)

रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत)

हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में बाढ़ का पानी घुस गया, जिससे वहां काम करने वाले 52 कर्मचारियों फंस गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन में सभी कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार की अल सुबह बहादराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव में उत्तम बिसलेरी एक फैक्ट्री में अचानक बाढ़ का पानी घुस आया। जिससे वहां काम कर रहे कर्मचारी फंस गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसआई प्रदीप राठौर, चौकी प्रभारी शांतरशाह खेमेंद्र गंगवार स्थानीय पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया।

पुलिस ने सभी कर्मचारियों को सुरक्षित फैक्ट्री से बाहर निकाल लिया और उन्हें किसी भी तरह की शारीरिक क्षति से बचाया। इस घटना से फैक्ट्री और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

फिलहाल, सभी कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है पुलिस और स्थानीय प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!