कलियर में भरभराकर गिरा मकान: घर के अंदर सो रहा था परिवार, महिला घायल
परिवार के अन्य सदस्यों को पड़ोसियों ने सुरक्षित निकाले बाहर.....

क्लिक उत्तराखंड:-(ब्यूरो) पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड 09 में भारी होने के कारण एक मकान भरभरा कर ढह गया। मकान के मलबे में एक ही गंभीर रूप से घायल हो गई।
जबकि पड़ोसियों की मदद से परिवार के अन्य सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए। हादसे देखकर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे और घायल महिला को मलबे से बाहर निकाला। वही मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने घायल महिला को उपचार के अस्पताल में भर्ती करवाया हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार अल सुबह पिरान कलियर के मुक़र्रबपुर वार्ड 9 निवासी इकराम का घर बीते दो दिनों से हो रही बरसात के चलते भरभराकर गिर गया। मकान में उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे।
मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचे और मकान में सो रहे लोगो को बाहर निकाला। इस दौरान मकान स्वामी की पत्नी मीना घायल हो गई। जिसको उपचार के लिए भिजवाया।
सूचना पर मौके पर पहुंचे सभासद प्रतिनिधि जावेद साबरी ने मकान का जायजा लिया और अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। वही इस घटना के बाद घर के अंदर रखा सारा सामना क्षतिग्रस्त हो गया हैं। जबकि इस हादसे में परिवार को लाखों रुपए का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा हैं। जब इस संबंध में कलियर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान से बात करने का प्रयास किया गया। तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।